सोमवार, 9 जून 2008

राशियों का स्वरूप

  • मेष की आकृति छाग अर्थात् बकरे के समान होती है।
  • वृष बैल के आकार का होता है।
  • मिथुन की आकृति युग्मित पुरूष तथा स्त्री जैसा है। स्त्री के हाथ में वीणा और पुरूष के हाथ में गदा है।
  • कर्क का स्वरूप कछुए की तरह है।
  • सिंह की आकृति शेर की तरह है।
  • कन्या का स्वरूप ऐसा है कि नाव में एक कन्या है और उसके हाथ में दीपक है।
  • तुला का स्वरूप बाज़ार में तराजू लेकर कुछ तौलते हुए पुरूष जैसा है।
  • वृश्चिक की आकृति बिच्छू के सदृश है।
  • धनु का स्वरूप हाथ में धनुष लिए हुए ऐसे मनुष्य जैसा है जिसके कमर से नीचे का भाग घोड़े जैसा है।
  • मकर का मुँह(गले से ऊपर का भाग) मृग की तरह और शेष शरीर मकर (मगरमच्छ) की तरह है।
  • कुम्भ की आकृति हाथ में खाली घड़ा लिए मनुष्य जैसी है।
  • मीन दो मछलियों के जोड़े के रूप में है जिसमें दोनों मछलियों की पूँछें एक दूसरे से उलटी दिशा में हैं अर्थात् एक के मुख पर दूसरे का पूँछ है।

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

Date of birth 1981/10/17

birth time is morning 10:45

बेनामी ने कहा…

email add: junkeeashok@yahoo.com